सराईकेला, अप्रैल 3 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इस मुहिम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं विभागीय अधिकारी के साथ साथ जन प्रतिनिधियों ने भी कमान संभाल ली है।एक ओर शिक्षक विद्यालय के पोशाक क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर जागरूक कर रहे हैं, वहीं नगर पंचायत के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहे हैं। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षद अपने अपने वार्ड क्षेत्र के बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में करा रहे हैं। गुरुवार को वार्ड-3 की पार्षद ज्योति साहू बालक मध्य विद्यालय सरायकेला पहुंचीं। विद्यालय की प्रभारी कंचन...