बक्सर, अप्रैल 16 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। नामांकन अभियान के तहत केसठ प्रखंड के स्थित रामपुर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। इसके साथ ही चौक-चौराहे पर नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के माध्यम से 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की गई। छात्र-छात्राओं के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस दौरान शिक्षकों ने लोगों से अनामांकित बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। शिक्षक बृज बिहारी सिंह ने जागरूकता गीत, अखंड प्रताप सिंह ने अभियान गीत व छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लुटी। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय पथरा टांड़ के महादलित टोला पर चलाया गया नामांकन अभियान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे ने कहा कोई बच्चा नामांकन से वंचित नहीं ...