रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर कंपनी जा रहीं एमडी की स्कूटी को एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पति की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अनीता चौरसिया अपने पति रामशरन चौरसिया और बच्चों के साथ बालाजीपुरम, तीनपानी डैम क्षेत्र में रहती थीं। पति ने बताया कि रुद्रपुर में उनकी सुपरटेक इंडस्ट्री नाम की कंपनी है, जिसकी एमडी उनकी पत्नी अनीता थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह अपनी कंपनी जा रही थीं। करीब नौ बजे जब वह दक्ष चौराहे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.