बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें शिक्षक : बीईओ
जौनपुर, जून 26 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक कार्यालय स्थित शहीद हाल में गुरुवार को मुख्यालय के बीईओ रविशंकर यादव ने ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक ली। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि स्कूल चलो अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन किया जाए। साथ ही शिक्षकों की टोली घर-घर भेजकर अभिभावकों को उनके बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित भी किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.