बच्चों को सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था कराएं उपलब्ध
देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। बालगृह (बालक) का जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिल रही सुविधाओं, पठन-पाठन आदि की जानकारी ली। उन्होंने अनुमन्य सभी सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे जानकारी ली। साथ ही बच्चों का कॉपी देखी और उनके द्वारा लिखे शब्दों के संबंध में भी पूछताछ की। बच्चों के आवास, बिस्तर, भोजन आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने अधीक्षक बालगृह को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर जिला प्रशासन को जानकारी दें, जिससे बालगृह की व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे और बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.