बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और गरिमापूर्ण बचपन सुनिश्चित कराना जिम्मेदारी
चित्रकूट, जुलाई 10 -- चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। संविधान ने बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, समानता और गरिमामय जीवन का अधिकार प्रदान किया है। इस संवैधानिक संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक कानून व संस्थागत व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, जो बाल संरक्षण को मजबूत आधार प्रदान करती है। कहा कि बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए ग्रीन सर्किल, रेड सर्किल व एलो सर्किल बनाकर रखना चाहिए। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने प्रकल्पों की जानकारी दी। सहायक न्याय रक्षक कुलदीप व योगेन्द्र सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, अनिता सिंह, गोविंद, पंकज दुबे, बसंत, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.