बच्चों को सिखाए त्रिकोणासन और प्राणायाम
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानीबाग में एक दिवसीय योग कार्यशाला आयोजित की गई। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. उषा ओली की अध्यक्षता में हुई कार्याशाला में त्रिकोणासन, प्राणायाम आदि कराने के साथ योगासनों के महत्व और उनसे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में समझाया। डॉ. ओली ने सभी छात्रों को अपने मोबाइल में 'योगा ब्रेक ऐप' डाउनलोड कर नियमित रूप से सुबह-शाम घर पर भी सही तरीके से योग का अभ्यास करने को कहा। यहां प्रधानाध्यापिका साजिया खातून, शिक्षिका सुनीता, किरन नेगी, धना देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.