गिरडीह, अप्रैल 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के स्टेशन रोड स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को मारवाड़ी महिला समिति, सरिया की ओर से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की सदस्यों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को सनातन धर्म के अनुसार दैनिक मंत्रों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सदस्यों ने बच्चों को बताया कि नियमित मंत्र जाप करने से मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में बच्चों को शांति पाठ, गायत्री मंत्र, गणेश मंत्र एवं सरस्वती मंत्र सिखाए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ मंत्रों का अभ्यास किया। मंत्र सीखने में भाग लेने वाले बच्चों में तेजस डागा, जीवा मोदी, सोम्या सिंह, रिद्धि कुमारी, निशेल डागा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...