मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुशहरी। थाना पर सोमवार को बिहार पुलिस सप्ताह के तहत प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। थानेदार सुबोध कुमार मेहता और अपर थानेदार तेजप्रकाश सिंह ने बच्चों को मोबाइल पर फोटो डालने और किसी अन्य को ओटीपी देने से बचने की सलाह दी। इस दौरान चार दर्जन छात्रों को कलम, कॉपी और चॉकलेट दिया गया। इस मौके पर शिक्षिका डॉ अपूर्वा और रत्नप्रिया उपस्थित थीं। इसके बाद थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बच्चा चोर के शक पर लोगों से दुर्व्यवहार करने पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.