कन्नौज, अगस्त 18 -- कन्नौज। ब्लॉक स्तरीय एफएलएन व एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण का के दूसरे बैच की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में कन्नौज ब्लाक के परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों के साथ शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता मुकेश कुमार ने निपुण लक्ष्य का विस्तारण, शैक्षिक कैलेंडर से किस तरह बच्चों को आसानी के साथ पढ़ाया जाना है, इसको लेकर समझाया गया। संदर्भदाता दिनेश चंद्र ने कक्षा चार की हिंदी पाठ्य पुस्तक वीणा, अभ्यास कार्य और भारतीय परिवेश में पुस्तक की उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में पूनम, अखंडानंद, मनोरमा, सर्वेश कुमार, लव कुमार सुदीप, पंकज, प्रतिभा, किरन वर्मा, रुचि, अभय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...