महाराजगंज, जुलाई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा की। प्रोबेशन विभाग एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों को समय से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें कोताही पर कार्रवाई तय है। यह भी पढ़ें- मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति की त्रैमासिक बैठकयोजनाओं की विस्तार से समीक्षा उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तार से समीक्षा की। कहा कि विभिन्न संस्थानों एवं केंद्रों पर आने वाले बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा देखभाल क...