बच्चों को समय पर पाठ्य पुस्तक देने पर चर्चा
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में बीपीओ निर्मला लिंडा की अगुवाई में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग देने और समय पर पाठ्य पुस्तक देने पर चर्चा करते हुए नामांकित बच्चों की सूची वर्गवार जमा किया गया। बैठक में वर्ग 5 से वर्ग 6 में शत प्रतिशत नामांकन लिया गया या नहीं इसका भी समीक्षा किया गया। वही स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर देवतोश भूटिया और रॉबर्ट सुरीन ने कैंसर बीमारी से रोकथाम के लिए भी आवश्यक जानकारी दी। मौके पर रंजीत कुमार, सोनी देवी, बी सिंह, फेडलिस कुल्लू आदि शामिल थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.