मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्यासपुर पंचायत के सरमस्तपुर गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को परशुराम सनातन संघ की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें 31 बड़ुओं का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार सनातन परंपरा का एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कार के साथ शिक्षा से भी जोड़ने की अपील की। बताया कि बच्चे शिक्षित होंगे, तभी संस्कारी बनेंगे। सनातन बचेगा, तभी पृथ्वी बचेगी, इसलिए इसे संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। पूर्व मंत्री ने पूर्व विधायक नीतिश्वर प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों और ग्रामीणों के सहयोग से यह स्थल आज तीर्थस्थल के रूप में विकसित हुआ है। यज्ञोपवीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.