कोडरमा, जुलाई 4 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में शुक्रवार को इको क्लब द्वारा प्रियंका सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में विभिन्न वर्ग के छात्र छात्राएं शामिल हुए। बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। सभी छात्रों व शिक्षकों ने एक स्वर में प्लास्टिक का उपयोग न करने और कपड़े के थैलों को अपनाने की शपथ ली। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि "प्लास्टिक प्रदूषण आज हमारे पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मेरिडियन अकादमी में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प मॉडर्न पब्लिक स्कूल का लक्ष्य केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि संस्कारवान औ...