मैनपुरी, फरवरी 26 -- विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम रकरी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिभागी बच्चों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी शिवम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (नृत्य, नाटक, गीत) के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में अतिथि शिवम यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों के उत्साहवर्धन और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक यादगार अवसर बना। इस मौके पर शिवम यादव ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बन...