गया, जून 15 -- स्वामी विवेकानंद के विचारों के माध्यम से बच्चों को संस्कार, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त बातें भारत विकास परिषद, अनुग्रहपुरी शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर में संस्कार संयोजक रंजीत कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, स्वास्थ्य, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम के साथ हुआ। आत्मरक्षा और अनुशासन का पढ़ाया पाठस्काउट एंड गाइड के प्रमंडल संगठन आयुक्त राजकिशोर पांडेय ने आत्मरक्षा, अनुशासन, नेतृत्व विकास और व्यक्तिगत फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- बच्चों को संस्कार, सांस्कृतिक व...