पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। स्पिकमैके संस्था के तत्वावधान में स्प्रिगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज और स्प्रिगडेल पब्लिक स्कूल में संतूर वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतूर की ध्वनियों को सुनकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद विश्वविख्यात संतूर वादक पंडित अभय रुस्तम सोपोरी ने राग चारुकेशी में आलाप, जोड़ के साथ एकताल में ध्रुपद की बंदिश प्रस्तुत की। पंडित जी ने ध्रुपद की गायकी को संतूर के माध्यम से बहुत ही सुंदर प्रकार से समझाया। उन्होंने संतूर पर लयकारी, गतकारी इत्यादि को भी समझाया। इसके बाद तीन ताल में निबद्ध गत सुनकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों को संतूर के स्वरों पर अलंकार गायन भी सिखाया। महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता, स्प्रिंगडेल कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.