मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरनगर ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शाकुंतलम पैलेस में कौमी एकता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों के उन्मूलन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती मुजीबुर्रहमान कासमी ने की तथा संचालन संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. असजद अंसारी ने किया।

शिक्षा के महत्व सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी रीढ़ बताया। उन्होंने समाज के लोगों से फिजूलखर्ची पूरी तरह बंद करने की अपील करते हुए कहा कि इस धन का उपयोग बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अप...