सहारनपुर, फरवरी 11 -- नुमाइश कैंप स्थित नगर संसाधन केंद्र में 9 से 11 फरवरी तक तीन दिवसीय 'आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए कोमल चौधरी और जिला समन्वयक विकास सैनी ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। बीएसए ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों और किशोरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है। जनपद के सभी ब्लॉकों से 60 एआरपी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा, जीवन कौशल, बुनियादी साक्षरता और गणन कौशल जैसे विषयों पर डाइट प्रवक्ता महेंद्र अधिकारी, आरती, राकेश, एआरपी संदीप कुमार और डॉ. गोपाल शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.