रुडकी, फरवरी 17 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। एसएस पब्लिक हाईस्कूल मोहम्मदपुर बुजुर्ग में विद्यालय का 31वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और निर्मल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा किये गए रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश और समाज की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा देने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सबसे पुरानी संस्था को शिक्षा का प्रचार व प्रसार करने के लिए संस्था अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की सराहना की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के महत्व को बच्चों को महत्व को बताया ताकि वे रोजगार पूरक शिक्षा के महत्व को भी समझे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...