सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बुनियादी साक्षरता और शिक्षा के सार्वभौमिकरण, बच्चों को बुनियादी शिक्षा बेहतर बनाने के लिए हमारा आंगन , हमारे बच्चे (उत्सव) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तीन से छह साल तक के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, पठन पाठन आदि पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी केंद्र के 40 निपुण बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन कर नौनिहालों का भविष्य संवार सकते हैं। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और अभिभावकों को जागरूक करना है। संचालन शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.