बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- सिलाव के नेपुरा गांव में 'संस्कार, स्वास्थ्य और शिक्षा' विषय पर व्याख्यान आयोजित फोटो: नालंदा 01: सिलाव के नेपुरा गांव में रविवार को आयोजित व्याख्यान के दौरान मौजूद वंदना श्रीवास्तव व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। बच्चों के समग्र विकास में संस्कार शब्दों से नहीं, बल्कि अभिभावकों के आचरण से आते हैं। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल साक्षर करना नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार मनुष्य गढ़ना है। ये बातें रविवार को सिलाव प्रखंड के नेपुरा गांव में 'संस्कार, स्वास्थ्य तथा शिक्षा' विषय पर आयोजित व्याख्यान में प्रसिद्ध भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव और नव नालंदा महाविहार के आचार्य प्रो. परिचय दास ने कही। यह भी पढ़ें- पावापुरी में सीबीएसई के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण चित्रकार वंदना ने अभिभावकों से बच्चों में सच बोलन...