मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के कार्यकर्ता आशीष अवस्थी ने बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में जानकारी दी गई और उसके कार्यों से परिचित कराया गया। इस दौरान आशीष अवस्थी ने बच्चों को बताया कि अस्वच्छता के कारण कई प्रकार की बीमारियाँ फैलती हैं, जैसे डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुकाम और पेट संबंधी संक्रमण। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि इनसे बचने के लिए हमें नियमित हाथ धोना चाहिए, साफ पानी पीना चाहिए, पौष्टिक भोजन लेना चाहिए तथा अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.