रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी द्वारा बुधवार को बाल देखभाल संस्थान सहयोग ग्राम, हूटार में "नालसा योजना - बच्चों हेतु बाल अनुकूल विधिक सेवाएं, 2024" विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची द्वारा जारी मासिक गतिविधि कैलेंडर के अनुपालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान में रह रहे बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य बिनय श्यामल तथा विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता अमरदीप भी मौजूद रहे।जागरूकता शिविर के दौरान बच्चों...