प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पुस्तक, स्टेशनरी और स्कूल बैग के साथ बिस्किट पानी के बोतल का वितरण किया गया। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के प्राथमिक विद्यालय उड़ैयाडीह द्वितीय में बुधवार को प्रधानाध्यापक दीपक कुमार सिंह ने बच्चों को पुस्तक स्टेशनरी व बैग के साथ बिस्कुट व पानी की बोतल दिया। बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने का संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक मारूफा नसीम के अलावा अभिभावक मोहम्मद हामिद, इंद्रमणि पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से वापस लाएं : बीडीओ यह भी पढ़ें- गरीब बच्चों को बांटीं किताबें तो खिले चेहरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...