पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब ने शहर के स्टेशन चौराहे स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चों को किट वितरित की, जिसमें उनसे जुड़ा जरूरत का सामान रहा। इन किटों को पाकर बच्चे खुश नजर आए। छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें लिए प्रोत्साहन देना संस्था का उद्देश्य है। संस्था द रूट क्लब चाहता है कि जनपद के गौरव यह बच्चे विश्व पटल पर भारत देश के साथ जनपद का नाम रोशन करे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी, सचिव शिवम कश्यप, मो . अली, हर्ष मेहता, ओम वर्मा, मो. जिलानी , मो. फरहान, सैय्यद हन्नान, प्रधानाचार्य मिथलेश कश्यप प्रबंधक सुरेश कौशल सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...