रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। साकेत क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया और लाभार्थी महिलाओं की गोद भराई कराई गई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सावित्री मंगला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान साकेत क्षेत्र के चार, पांच और छह नंबर आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में बच्चों को वितरित किया पौष्टिक आहार वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत...