बहराइच, अप्रैल 7 -- पयागपुर/बाबागंज। प्राथमिक विद्यालय मल्लव कोठार पयागपुर में वार्षिकोत्सव व अंक पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजना देवी ने किया। मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कक्षा तीन की छात्रा अनुष्का व काजल द्वारा नशा मुक्ति गीत प्रस्तुत किया। रुखसार और पायल ने दहेज प्रथा पर व अन्य छात्राओं ने भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राजेश, अजय कुमार शुक्ला, रेखा शुक्ला, शक्ति शुक्ला, रोली शुक्ला आदि रहे। ब्लाक नवाबगंज के श्रीराम प्यारे इंटर कालेज में परीक्षा फल का वितरण किया गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.