बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया शुभारंभ
बांदा, जून 10 -- बांदा। जनपद में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बुधवार को विटामिन 'ए' सम्पूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला चिकित्सालय स्थित पीएनसी वार्ड में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर व आयरन सिरप वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- समन्वय बनाकर पल्स पोलियो व विटामिन ए अनुपूरण अभियान को सफल बनाएंकार्यक्रम की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विटामिन 'ए' सम्पूर्ण कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक छह माह के अंतराल पर विटामिन 'ए' की खुराक दी जाती है। लक्ष्य के अनुसार जनपद में 2.56 लाख से अधिक बच्चों को इस अभियान से आच्छादित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बच्चों को आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.