पीलीभीत, अप्रैल 24 -- बरखेड़ा। तेज रफ्तार स्कूली वैन शुक्रवार सुबह बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि पोल धराशायी हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी बच्चे के ज्यादा चोट नहीं आई। स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में दूसरी वैन से बच्चों को अस्पताल लाने के बजाय उनके घर भिजवा दिया। एआरटीओ ने निरीक्षण कर चालक को नोटिस दिया है। लिटिल स्टार अकादमी कि वैन शुक्रवार को खजुरिया, पचपेड़ा, दौलापुर, मोहम्मद गंज रम्पुरा, लखनऊ कलां आदि गांव के नन्हें मुन्ने बच्चों को ले स्कूल आ रही थी। बताया जा रहा है कि चालक फोन पर बात करते हुए तेज स्पीड वैन को चला रहा था। यह भी पढ़ें- बरखेड़ा में बिजली के पोल से टकराई स्कूली वैन इसी दौरान लखनऊ कला गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और बिजली पोल से वैन टकरा गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीखपुकार मच गई। ...