देहरादून, दिसम्बर 10 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के माहीग्रान इलाके में मंगलवार रात बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...