अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी बंबे पर गुरुवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन बंबे में पलट गई। सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में वैन पटरी से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक की सूझबूझ व स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। तब जाकर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। वाकये के अनुसार देवसेनी स्थित केन्द्रीय विद्यालय की स्कूल वैन रोजाना की तरह गुरुवार को बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन में करीब 24 छात्र-छात्राएं सवार थे। जैसे ही वह देवसैनी बंबे पर पहंुची तो सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क पर गिट्टी पड़ी हैं। इसी बीच सामने से बाइक आ गई। विकास नगर निवासी चालक अवधेश ने बैन को बंबे की पटरी के सहारे ले लिया। गीली मिट्टी होने पर वह खिसक गई जिसमे...