उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव। शहर के कृष्णानगर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस बुधवार दोपहर रुस्तमपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बस में उस समय 6-7 बच्चे सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। हादसे में बस चालक को हल्की-फुल्की चोटें आईं। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर चंदकांत मिश्र के मुताबिक हादसे में बच्चों को कोई चोट नहीं लगी। चालक मामूली चोटिल हो गया था। यह भी पढ़ें- स्कूल वाहन पलटने से 11 बच्चे व शिक्षिका जख्मी यह भी पढ़ें- स्कूल की दो बसें आपस में टकराईं, दस से अधिक बच्चे चोटिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.