गोंडा, अप्रैल 3 -- बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थानाक्षेत्र में गुरुवार रात कुआनो नदी के राजघाट पर पहुंची महिला ने पहले अपने बेटी को फेंका और फिर बेटे को गोद में लेकर नदी में कूद गई। नदी के पास मौजूद लोगों ने पानी में डूब रही महिला व उसके बेटे को बाहर निकाल लिया पर बेटी का कहीं अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह राजघाट से दो किमी दूर मासूम बेटी का शव उतराता पाया गया। थानाध्यक्ष केजी राय ने बताया कि बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गुरुवार रात खोड़ारे थानाक्षेत्र के बैजपुर की सोनम यादव (30)अपने दो मासूम बच्चों बेटे आयुष (04) व डेढ़ वर्षीय अंशी को लेकर अचानक गांव के बगल स्थित कुआनों नदी के राजाघाट पर पहुंच गई। उसने आसपास देखा फिर पहले बेटी अंशी को नदी में फेंक दिया और उसके बाद प...