बच्चों को लगाया गया डीटीपी व टीडी का टीका
सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पोखरा काजी गांव के कंपोजिट जूनियर विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को डीपीटी-टीडी का टीका लगाया गया। बुखार आदि होने की स्थिति में दवा देकर इस्तेमाल करने के लिए बताया गया।एएनएम प्रीति मिश्रा ने बताया कि यह टीका बच्चों को डिप्थीरिया और टेटनस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्वच्छता, उचित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- संविलियन विद्यालय में 15 बच्चों का हुआ टीकाकरण इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार, अधीक्षक डॉ.विकास चौधरी, अविनाश चतुर्वेदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.