फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से बीपीसीएम विनय कुमार मिश्रा के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में टीकाकरण किया गया। एएनएम शिववती , आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामदेवी ने सुबह 10 बजे मदारपुर स्कूल पहुंच कर कक्षा एक में पंजीकृत सात बच्चों के सापेक्ष पांच और कक्षा पांच में पंजीकृत नौ बच्चों के सापेक्ष आठ एवं चार अन्य बच्चों को मिलाकर कुल 17 बच्चों को डीपीटी और टीडी टिटनेस डिप्थीरिया के टीके लगाए गए। एएनएम शिववती ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में फिर टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं शिक्षामित्र आदि मौजूद रहे। फोटो 8परिचय मदारपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को लगाए टीके
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.