बच्चों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया
अमरोहा, अगस्त 28 -- नगर की सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर प्रेम, स्नेह एवं आपसी विश्वास का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पारस्परिक सम्मान, सुरक्षा एवं जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करता है। रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में प्रेम, संरक्षण और विश्वास के बंधन का प्रतीक माना जाता है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग, सम्मान और सद्भाव की भावना विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.