बच्चों को यौन शोषण व व्यवहार से बचाने को कठोर कानून है पॉक्सो
बोकारो, मई 14 -- बेरमो थानांतर्गत फुसरो के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में केबी कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देशन और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में पॉक्सो जागरूकता अभियान बालिकाओं व सभी हितधारकों के समक्ष चलाया। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बाल अधिकार, बाल कानून समेत पॉक्सो (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण) अधिनियम, 2012 की जानकारी दी। कहा कि पॉक्सो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण व व्यवहार से बचाने हेतु एक कठोर कानून है। किसी भी यौन शोषण की सूचना मिलने पर, उसे तुरंत पुलिस (1098 या 100 या 112) को रिपोर्ट करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। वहीं पॉक्सो कानून में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था है। एनएसएस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.