लखीमपुरखीरी, मई 9 -- योग रंजन फाउंडेशन के चल रहे 75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान के तहत संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रड़ा बाजार बिजुआ में विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता एवं भावनात्मक संतुलन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाकर तनावमुक्त, ऊर्जावान व अनुशासित जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया। योगाचार्या राजदीपिका तिवारी व वंदना वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगाभ्यासों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य मीतशिखा बरनवाल ने योग प्रशिक्षकों को हरित पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...