धनबाद, अप्रैल 10 -- शहर से लेकर गांव तक अभिभावकों की अभी एक ही शिकायत है कि उनका बच्चा मोबाइल अधिक देखता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हों या फिर आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चे, सभी को मोबाइल की आदत लग चुकी है। मोबाइल की इसी लत को छुड़ाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में नई पहल की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले 15 दिनों तक पोषण अभियान योजना के तहत जागरूकता आयोजित किए जाएंगे। इसमें बच्चों के अभिभावकों और सामाजिक प्रयास से आंगनबाड़ी के बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का थीम है, बचपन के पहले छह साल, पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल। इसमें पांच अलग-अलग तरह का अभियान चलाया जाएगा। इसमें बच्चों को माता-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.