बच्चों को मुख्यधारा में लाने को तेज होगा एकल अभियान
कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। एकल अभियान ने सोसाइटी धर्मशाला पाण्डु नगर में प्रभाग-पी फोर योजना समारोह आयोजित किया। मुख्य वक्ता केन्द्रीय अभियान प्रमुख डॉ. ललन शर्मा ने कहा कि एकल विद्यालय आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने कहाकि किसी भी कार्य की योजना बनाते समय लक्ष्य बड़ा लेना चाहिए। आरोग्य योजना के केन्द्रीय प्रभारी डॉ उमेश पालीवाल ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। यहां ओमप्रकाश शर्मा, नीरज ठाकुर, मनोहर, बृजमोहन मित्तल, ध्रुव कुमार रुइया, ममता अवस्थी, सुभाष गुप्ता, मुकेश पालीवाल, राजीव वाजपेई आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.