मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मुजफ्फरनगर। आवास विकास स्थित मंदिर कैंपस में भारत विकास परिषद मेन और द आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में बाल चेतना शिविर का शानदार शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी महान संस्कृति से जोड़ना और उनमें देशभक्ति के संस्कार प्रबल करना है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की सामूहिक स्तुति से हुई। शिविर में वरिष्ठ प्रशिक्षक सीमा शर्मा, पूनम गोयल, गुंजन शर्मा और मुकेश शर्मा ने खेल-खेल में बच्चों को ध्यान, प्राणायाम और पंचतत्वों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी। डॉ. अंजलि गर्ग की देखरेख में आयोजित इस शिविर में प्रवीण गुप्ता, सुनीता शर्मा, नवनीत गुप्ता और डॉ. दीपक गर्ग सहित कई पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।शिविर यह भी पढ़ें- बच्चों को मिले संस्कृति और ध्यान के संस्कार के अंत में बच्चों को फलाहार कराया गया। श...