भागलपुर, अप्रैल 5 -- कहलगांव के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में शनिवार को कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र-छात्राओं के बीच सत्र शुरू होते ही निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। किताबें मिलते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाध्यापक अर्जुन केशरी ने कहा कि समय पर पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया मजबूत होती है और यह सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...