गंगापार, अप्रैल 2 -- आदर्श संच सहसों में एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर के 28 बीसीसी प्रमाण पत्र और सिलाई में 21 छात्राओं को प्रमाण पत्र गुरुवार को वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पवन शुक्ला सह प्रभारी ने कहा की छात्र एवं छात्राएं व्यावसायिक रूप से कंप्यूटर शिक्षा और सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। यह एकल विद्यालय फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में संस्था चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोजेक्ट मैनेजर विजय, कंप्यूटर ट्रेनर अभिषेक, सिलाई ट्रेनर, सपना, साधना कुमारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...