मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मड़वन, एक संवाददाता प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए पोशाक का वितरण किया गया। बर्तन सेट भी उपलब्ध कराया गया। कांटी विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सेविकाएं बच्चों के साथ मां जैसा स्नेह और ममता दिखाये। आंगनबाड़ी केंद्र समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी सेविकाएं यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की। मौके पर प्रमुख रेणु देवी, बीडीओ विनय कुमार, सीओ मुकेश कुमार, सीडीपीओ अंशुबाला, थानेदार रामकृष्ण परमहंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, पूर्व प्रमुख मो. मोहसिन, अजय चौधरी, नागेंद्र गिरि आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...