मधेपुरा, मार्च 7 -- पुरैनी। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनमा में वर्ग छह से आठ के छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुप्रिया कुमारी की देखरेख में बांका जिला अंतर्गत मंदार झील सहित कई जगहों का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। पूर्व पंसस सुबोध कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भ्रमण करने से बच्चों में नई चीज़ें सीखने की ललक बढ़ती है। मौके पर छात्रा आदर्श किरण, अभिनव कुमार, रिंकू कुमार, ज्योतिष कुमार पटेल,रिपीन कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...