मधुबनी, मई 15 -- पारस कुमार खजौली,निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना को लेकर सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में विद्यालयों में बच्चों का भोजन बाधित नहीं होना चाहिए। यदि संचालन में लापरवाही, अनियमितता या असुरक्षित व्यवस्था पाई जाती है,तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि योजना का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण कम करना और उनके स्वास्थ्य व शिक्षा को बेहतर बनाना है। हाल में कई जिलों से भोजन संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने का निर्णय लिया है।निदेशक यह भी पढ़ें- बच्चों को भोजन परोसने से पहले हर दिन चखना व पंजी में दर्ज करना अ...