चाईबासा, जून 29 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की गई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं समयबद्ध मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु उन्होंने निर्देश दिया कि योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के 2,041 विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत नियमित रूप से मध्याह्न भ...