भदोही, अप्रैल 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में गुरुवार को महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व डीएम शैलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल में शिक्षा, संस्कार, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला। बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत व सर्व शिक्षा अभियान के तहत नाट्य मंचन की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधा संग संस्कार दिया जाए। शिक्षा जगत में अनुशासन का होना अत्यंत जरूरी होता है। प्रधानाध्यपकों का दायित्व है कि वह बेहतर पठन-पाठन कराने के साथ ही हर पहलू पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के लिए बनने वाला मध्याह्न भोजन भी गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.