चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने मूक-बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर के रख-रखाव, कक्षाओं की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्वच्छता, किचन का रखरखाव और बच्चों के रहने की व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय के साइंस लैब का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और हैंडक्राफ्ट का भी अवलोकन किया। निरीक्षण में उपायुक्त ने पाया कि विद्यालय में कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। खासकर कक्षाओं की साफ-सफाई, भवन के रख-रखाव और शौचालयों की स्थिति को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं पेयजल पीकर उसकी गुणवत्ता जांची। यह भी पढ़ें- डीसी ने की यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया ...